महाशिवरात्रि की शुभकामनायें।

हर हर महादेव ~संजय कवि 'श्रीश्री'


हर हर महादेव!

हर हर महादेव!

विष का प्याला पिए तभी तो शंकर हैं

आदि देव ये कालजयी अभ्यंकर हैं

घोर रोष में नेत्र खुलें तो प्रलयंकर हैं

दुष्टों के संहारक महा भयंकर हैं

हर हर महादेव!

हर हर महादेव!

ज्ञान शक्ति के अपरम्पार समुन्दर हैं

धर्म न्याय के रक्षक श्रेष्ठ क्षेमंकर हैं

सत्यम शिवम सुंदरम यही शुभंकर हैं

हृदय झांक के देख मनुज तेरे अंदर हैं

हर हर महादेव!

हर हर महादेव!


~संजय कवि 'श्रीश्री'

(सर्वाधिकार सुरक्षित)