भारत कण कण में जाग उठा ~संजय कवि 'श्रीश्री'


भारत कण कण में जाग उठा,

दुनिया ने हमें प्रणाम किया।


वसुधैव कुटुंबकम रीति रही,

सुंदर विचार को मान दिया;

है ऋषि मुनियों का देश मेरा,

जग को जीरो का ज्ञान दिया।


जन जन में है जाग्रत भारत,

निर्मल भारत, सुंदर भारत;

है शांति शक्ति का दूत बना,

हो गया आत्मनिर्भर भारत।


राफेल लेकर उड़ता भारत,

रिपु के चक्षु में गड़ता भारत;

जल में, थल पर, नभ में देखो,

अद्भुत कौशल करता भारत।


प्रज्वल मशाल ले देश मेरा,

है विश्वगुरु की डगर चला;

दे रहे वैक्सीन जग को हम,

मानवता का कर रहे भला।


नव राष्ट्र सृजन का नारा दे,

मोदी जी ने आह्वान किया;

भारत कण कण में जाग उठा,

दुनिया ने हमें प्रणाम किया।


भारत कण कण में जाग उठा,

दुनिया ने हमें प्रणाम किया।


~संजय कवि 'श्रीश्री'

(सर्वाधिकार सुरक्षित)