सिर्फ हालात बुरे थे वो इंसान नहीं,
बदला पता है उसका पहचान नहीं,
गर सच ये कि वो हँसती है गैर के साथ,
तो जूठ ये भी कि अब वो परेशान नहीं।
माना कि उसके जिस्म पर अब मेरे निशान नहीं,
वो बनाएगी जिसे घर अब वो मेरा मकान नहीं,
मैं याद करूँ शब भर उसे हिचकी न आये
उसकी रूह आज भी मुझसे इतनी अनजान नहीं,
ये कहते हो तुम उसका मिलना आसान नहीं,
मैं कहता हूँ उसके सिवा मेरा जहांन नहीं,
दुआ है मेरी जनाजा उसके दर से निकले
बदकिस्मती मेरी देख उसी रास्ते श्मशान नहीं।
बात हों उससे मेरी तो बात कुछ बढ़े अब,
वो अलग बात है कि खुदा मुझपे मेहरबान नहीं,
तुझे हूबहू मिलूंगा जैसा पहली बार था मैं कभी,
तू लौट कर तो आ इसमें तेरा नुकसान नहीं।
देखी है सिंदूरी मांग बिंदी भी माथे पर,
मैं डालूं मंगल सूत्र उसका खाली गिरेबान नहीं,
कोई यकीन तो दिलाओ इस परिंदे के दिल को अब,
तेरा लुट गया जहान तेरा अब वो आसमान नहीं।
- कृष्णा ब्रजवासी
