अब हाथों में,

दर्द कम रहा करता है,

पता नहीं कैसे चैन कि नींद आती होगी उसे,

जो कहती थी कभी की,

तुम्हारे हाथों के तकिए के बिना नींद नहीं आती,

तुम्हारी कोहनियों कि भी आदत सी हो गई थी,

अब बाल कम संवारता हूं,

तुम जो नहीं हो उसे बिगाड़ने के लिए,

अब मां को भी बोल दिया है,

टिफिन में कम खाना दिया करो,

अब बस में भी खड़े खड़े ही सफ़र करता हूं,

दूसरों के साथ क्या ही बैठना ,

तुम होती तो बात कुछ और होती।

– श्रवण कुमार यादव