अक्सर प्यार, मोहब्बत, इश्क़,
अपना लड़कपन,
अपने अंदर का नटखट बच्चा,
और बहुत सी चीजें,
सब छूट जाते हैं,
हम दोष हमेशा हालात या जिम्मेदारियों
पर डाल देते हैं,
हालांकि ये सब हमारे निर्णय पर निर्भर करता है,
और निर्णय हमेशा हमारी चाहत,
और हमारी ज़रूरत के बीच,
झूलता रहता है,
अंत में मिलता हमें वही है,
जिसके हम योग्य होते हैं।

