तुम इश्क़ नहीं करना,
करना सबर मेरे आने का,
मेरे साथ बैठना,
कांधे पर सर रखना,
मगर इश्क़ नहीं करना ,
हाथ पकड़ना मेरा,
बांहों में लेना,
माथा चुमना,
लेकिन इश्क़ नहीं करना,
एक टक आंखों में देखना,
अपने हाथों से निवाला भी खिलाना,
मेरे सीने में सिमटना भी,
पर इश्क़ नहीं करना।
