सारी उलझनों के बाद,
जब खुद को वक्त देती हूँ,
गहन सहजता में उतरती हूं,
निश्चल भाव सजते हैं,
रूह में फूल खिलते हैं।
तब बीते कल की राख से,
नए शब्दों को तराशती हूँ...
बेहिसाब इस भीड़ में भी,
जब खुद को ही चुनती हूँ।
तब नए किरदार में ढलती हूँ,
नई कहानी बुनती हूँ...
और हर नई कहानी में,
फिर से जी उठती हूँ।
कलम से- श्रद्धा
