हर रोज़ ये शाम ढलती है
मेरी उम्मीद अंधेरो में भटकती है
कभी खिलती तो कभी बुझती है
चिरागो की आखिरी लौ सी मचलती है
कभी छू लेती है दामन ये उजाले का
कभी हसरत ये अंधेरो में भटकती है
वो हुआ जो न होना था
मुकद्दर की फितरत यूँ बदलती है
सोचा था कि मिल जायेगा लहरो को किनारा
पर तुफान में वो अब भी गिरती है भटकती है
सोचा था कि ये होगी नर्म घास की तरह
पर अब तो ज़मीं रेत सी जलती है धधकती है
कर सकता हूं मैं अब भी बयां दिल के ये जज्बात
पर बोलने को कोई भी अब बात ना मिलती है
आ सकता हूं तेरे पास एक तेरी पुकार पे
पर सुनने को मुझको तेरी आवाज़ ना मिलती है
आंखे खुली हैं अब भी मेरी रोज की तरह
पर देखने को तारो भरी रात न मिलती है
अंधेरा दूर तक अंधेरा है यहां फैला हुआ
पर चादॅंनी यहां से अब भी न गुजरती है।
