बस कर दो ,
बस कर दो भाई
अब मर कर ही मानोगे
क्या हर्ज है ? तुमको
मास्क लगाने में
क्या दर्द है ?तुमको
वैक्सीन लगवाने में
क्यूँ नही समझ रहे हो
जब नही है जरूरी तो
क्यूँ ? बाहर जाना
क्यूँ बेवजह घर पर
कोरोना को लाना
चलो गए भी अगर किसी जरूरी काम से
तो क्या लोगों से चिपकना जरूरी है?
क्या सोशल डिस्टेंसिंग में भी कोई मजबूरी है?
आखिर क्यूँ नही मान रहे हो तुम?
क्या नही समझ पाए तुम अब भी किट में बंद लाशों को देखकर
अस्तपाल के हालातों को देखकर
शमशानों में लगी कतारों को देखकर
शायद तुम्हें भी जाना है एक बार इन स्थानों में
रूबरू होने लाशों के जज्बातों से
क्या फर्क पड़ता है तुम्हें इन बातों से
जाओ ,बेशक जाओ
मगर किसी से झूठा वादा मत करना
कि, तुम जल्दी वापस आओगे।
उनके साथ समय बिताओगे
जाओ,बेशक जाओ
यदि आपके लिए आपका परिवार आपके अपनो की चिंता है तो कृपया कोरोना गाइडलाइन का पालन करें।
घर मे रहें । सुरक्षित रहें।
