आज के इस कलयुग में प्यार का तात्पर्य यह की एक ऐसा प्रेमी जो अपने प्यार के पंचनामे का एक - एक कर अपनी उस हसीना को बताता हैं। जो सिर्फ उसके स्वरूप पर फिदा हो गई हैं जिसको सिर्फ उस स्वार्थी प्रेमी के झलक से ही प्यार हो गया हैं परंतु क्या इस स्वार्थी प्रेमी व नासमझ प्रेमिका जिसे एक पवित्र प्यार का रूप दे रही हैं। क्या वास्तविकता में यही सच्चा व योग्य प्यार होता हैं ?

बिल्कुल नही

प्यार तो वह पवित्र व उत्कृष्ट संबंध व बंधन हैं जो सिर्फ रूप व स्वरूप या देह तक ही सीमित नहीं हैं बल्कि मनुष्य के प्रवीणता से होती हैं। आज के इस आधुनिक जमाने के प्यार में आपको प्यार तो देखने को मिलेगा परंतु सिर्फ तन लोभी प्रेम व धोखे का अब वह समय या वह लोग नही रह गए जो अपने प्रेमिका व प्रेमी को एक विशेष सम्मान और प्रतिष्ठात्मक प्यार से रूबरू कराते थे। इस कलयुग में अब अन्य महान लैला मजनू नही हैं जो अपने प्यार के लिए अपनी प्राण को त्यागने को तैयार रहेंगे अब वह अवधि नही हैं यदि एक बार प्रेमिका विचार लाती भी हैं तो बेशर्म प्रेमी उस प्रेमिका को एक छड़ के लिए धोखे का भी अनुभूति करा सकता हैं। मोहब्बत रूपी कहर इस कदर हावी हुआ की अंजाम यह हुआ की अब सिर्फ मोहब्बत के नाम पर लोग एक दुसरे के साथ केवल समय व्यतीत करते हैं व सिर्फ अमृत रुपी बासुरी को बजाकर उस प्रेमिका को मोहित कर उनसे जुदाई का फरमान जारी कर देते हैं। आज कल के प्रेमियों की दशा यह की वह केवल एक जगह ही बासुरी को नहीं बजाते है अर्थात् एक प्रेमिका तक ही अपने प्यार के डींगे नही हाकते फिरते हैं। वह तो कई प्रेमिकाओं से प्यार के बातें करते फिरता हैं इसी प्यार के धोखे का शिकार मेरी बेस्ट फ्रेंड ममता चतुर्वेदी हुई जो उस व्यक्ति अभिषेक तिवारी नामक स्वार्थी इंसान से अपने प्राणों से अत्यधिक मोहब्बत करती थी परंतु इनका वर्षो का प्यार इस कदर रुख बदला की उसको अंदर से झकझोर कर रख दिया। प्यार के इस पहलू में अघात सिर्फ ममता को हुआ कयोंकि स्वार्थी प्रेमी किसी दुसरे के साथ प्यार के सागर में लीन हो गए थे । आप इस गहरे संबंध को इस तरह अनुमानतः समझ सकते हैं की यदि एक अत्यंत प्रिय बच्चे को उसके अत्यंत प्रिय माता पिता यह कहे कि मुझे अब तुमसे मोह नही तो उस बच्चे पर क्या बीतेगी उस बच्चे के जख्मों व जज्बातों को सिर्फ वही समझ सकता हैं। ठीक उसी तरह जब एक लड़की किसी व्यक्ति को अपना दिल दे बैठती हैं तब वह उस परिणाम या वह यह नहीं सोचती की वह स्वार्थी उसे उस हद तक चाहेगा की नही सिर्फ वह उसे अपना नासमझ दिल दिलहार जाती हैं। और स्वयं राधा बन जाती हैं परंतु आज के समय में राधा बनना भी उचित नही हैं यहां लोग प्यार आपसे नहीं आपके हयात , स्वरूप व रुप से करते हैं। इस तरह के व्यक्तियों को जो यह सोच कर किसी प्रेमिका के जीवन को अघात व उसके हृदय रुपी पवित्र दिल को नही समझते हैं वह नपुंसक कहलाते हैं। प्यार तो वह बंधन हैं जहां एक दुसरे के प्रति प्रेम व एक दुसरे के लिए विश्वास हो तभी एक सच्चे प्यार का बंधन बन पाता हैं। और एक दुसरे के प्रति विश्वास ही एक समन्वय स्थापित करता है मोहब्बत का सहारा लेकर किसी लड़की के साथ या लड़के के साथ प्यार का झांसा देकर उसके दिलो का प्रेमी बनकर कुछ वर्षो के पश्चात् कोई और मासुका पसंद आने पर उस प्यार के भवर में डूबी प्रेमिका को एक वियोगी बनाना बिल्कुल उचित नहीं हैं। मेरी बेस्ट फ्रेंड ममता चतुर्वेदी का हाल इस कदर हैं मानो राधा वियोग में डूब गईं हो और सिर्फ उस स्वार्थी कृष्ण के प्यार में मोहित व सुगंधित पत्ते से मुंह मोड़ कर एक मुरझाई पत्ते के भाती उसकी दशा हैं। परंतु उसका मुरझाना व्यर्थ हैं क्योंकि यहां कृष्ण के अवतार में पौंड्रक हैं जो सिर्फ स्वरूप कृष्ण का लिया हैं जिसे गुमान हैं अपने छलिया कृष्ण होने पर उनकी भांति गुणवान व योग्य नही जो एक सच्चे प्यार को न समझ पाया। एक प्रेमी के अपेक्षा प्रेमिका ज्यादा योग्य व गुणवान होती हैं जो आसानी से किसी के मोहब्बत को भूल नही पाती हैं क्योंकि वह दिमाक से नही दिल से प्यार करती हैं। और प्रेमी भी इस मामले में बिल्कुल विपरित होता हैं।

ममता के ब्रेकअप को वर्षो से ज्यादा को होने को हैं पर ये उस स्वार्थी इंसान को भूल नहीं पाई हैं और अभी भी उसकी राह देख रही हैं लेकिन उस स्वार्थी को कोई फर्क नही पड़ने वाला क्योंकि भूतपूर्व प्रेमी किसी मासूका के साथ एक नए रिश्ते में बंधे हुए हैं। जो यह दर्शाता हैं की ऐसे व्यक्ति सिर्फ देह व स्वरूप ,रूप के भूखे हैं जिसे स्वार्थ नामक दीमक ने जकड़ रखा हैं।

ये रचना मैने मेरी बेस्ट फ्रेंड ममता चतुर्वेदी के लिए लिखा हैं जो एक आवश्यक विषय और उसके जीवन को एक नई दिशा की ओर लेकर जाएगा।

"प्यार एक अद्भुत अनोखा हैं

खुली आंखों का धोखा हैं"

"जो समझ जाएं सोखा हैं

समुंदर मात्र एक नोखा है "