सभी को खुश करने देखो नया साल आ गया.
पुराने काम सब छोड़ दो, नये से नाता जोड़ लो
जो पुराना था वो सब-कुछ चला गया ,
सभी को खुश करने देखो नया साल आ गया।
साल बदला, तारीख बदली, कैलेंडर बदल गया,
सभी को खुश करने देखो नया साल आ गया।
अपनों को और करीब ले आओ,
जो दुश्मन है उनको भी दोस्त बना डालो,
जो पराये थे उनको अपना बनाने आ गया,
सभी को खुश करने देखो नया साल आ गया.
नया जोश, नयी उमंग, नया उत्साह आ गया,
सभी को खुश करने देखो नया साल आ गया