हर सफर में, हर नगर में
स्वाद नया चखाती है
ज़िन्दगी शोर बहुत मचाती है।

फंसाती, फ़िर बचाती
रुलाती, फ़िर हँसाती है
हर ग़म में छिपा के अक्सर
सौगात नई दे जाती है

टूँटे शीशों सी कभी-कभी
दो रूप साथ दिखाती है
हर पल नए रूपों में आकर 
ज़िन्दगी शोर बहुत मचाती है

रूठ जाऊँ अगर कभी तो
बहानों से मनाती है
हो जाऊँ शांत अगर कभी मैं
गीत अपने गुन-गुनाती है

अलग-अलग तरीकों से ये
कई ख़्वाब दिखाती है
ख़्वाबों की तुरपाई को फ़िर
तोड़; नए ख़्वाब दिखाती है

सुख-दु:ख इच्छा अभिलाषा
क्रोध कभी, कभी प्रेम कि भाषा
परोसती हर दिन थोड़ा-थोड़ा 
उंगलियों पे हमें नचाती है
ज़िन्दगी शोर बहुत मचाती है

बैठा मैं एक ओर किनारे
अपना दिल और दिमाग सम्हाले
मन में इच्छाओं का देखो
सैलाब कैसा उठाती है

भोले से मन को मेरे 
बहलाती-फुसलाती है
सच केहता हूँ, मुझे आती नहीं थी
शरारत यही सिखाती है
ये ज़िन्दगी,
ज़िन्दगी शोर बहुत मचाती है!

'शिव अकेला'