बारिशों में भीगकर ही क्यों सूकून मिलता है
इस रुह को इतनी प्यास क्यों है?

इन बूंदों के छुवन से क्यों आँखें बेहने लगती है?
कैसा रिश्ता है, ये एहसास क्यों है?

बूंदें है ये दरिया नहीं, क्यों तू डूबा जाता है
इनमे जो ढूंढता है तू, इतना खास क्यूं है

सच ये कि वो ख़्वाब है तेरा, ख़्वाब यही वो तेरा सच है
इतनी सादी तेरी नींद, तेरे लिए ही राज़ क्यूं है

शाम से सुबह तक बस सोचता रहा मैं
इस रूह को तेरी आस क्यों है

– शिवशंकर