मै अकेला ही रहा 
हम साथ कभी ना रेह सके
जो लगते थे खास कभी 
कभी पास ना रेह सके।

मकान सजाने को हम अपना
बुनते रहे हर रोज सपना
उन मकानों की यादें तो बस 
यादों में ही रेह सके

कल भी अधूरे, आज भी हम
पूरे ना पल भर रेह सके
मैं अकेला ही चला
साथ दूर ना चल सके

जैसा अक्सर होता है
हुआ तो था कुछ वैसा ही
प्यार का झोंका आया था
कुछ-कुछ सच्चा जैसा ही

मग़र हुआ यूं
ना जाने क्यूं
वो वो रहे, मैं मैं रहा, 
वो मैं हम ना हो सके
मैं अकेला ही रहा, 
हम साथ कभी ना रेह सके।

-शिव अकेला