कोई बात थी, दिल में बसी
केहने में कुछ थी बेवसी
हालातों को भांपकर
दिल ने चोट सब सेह लिया
केह ना सके, वो लिख दिया
भावों की लहरों में डूबते
आंँसू जब बेहकर सूखते
थे मौन कहीं ठहरे हुए
जब मन ये अकेला हो गया
केह ना सके, वो लिख दिया
और जब कहीं से कोई
हाल पूछता आ गया
हाल दिल का मगर,
ये ज़ुबां ना बता सके
सुना ना सके, वो लिख दिया
लिख दिए जज़्बात सारे
मन की व्यथा हालात सारे
लिखते रहे जब तक कि
आँखे आँसू ना पिघला सके
कांपते हाथ जब तलक
कलम ना और चला सके
जो सेह ना सके, वो लिख दिया।
जो भी कभी लिख दिया
जीवन जितना जी चुके
पन्नों में सब कुछ रख दिया
केह ना सके, वो लिख दिया।
-शिव अकेला

