चाहतें रुकती नहीं
भले वो दौलत तमाम बख़्शे
चाहता है दिल हर इक सितारा 
भले वो हीरो की खान बख़्शे

केहते थे जो कल कि ऐ ख़ुदा 
बे-फ़ुर्सती कर, कोई काम बख़्श दे
वो बुलंदियों में फंसे अब केहते हैं 
पुरानी वो ज़िन्दगी आम बख़्श दे।

दुनिया में जीने के खा़तिर
दौलत शोहरत के पहले
ज़रूरी है वो 'अकेला'
हर दिल को इत्मिनान बख़्शे।

-शिव अकेला