मैं अपनी सीमा के बाहर, कभी जा भी नहीं सकता,
तेरे आंसुओं से डरता हूं, मगर छिपा भी नहीं सकता।
तूने जो बात कही उस दिन, कि पीछा छोड़ दो मेरा,
बताओ फिर कहां जाऊं, कहीं जा भी नहीं सकता।
ये ज़नजीरें बड़ी है सख़्त, गर्म कर भी ना छुटेंगी,
छूटकर भी लगा वो दाग़, मिटा मैं भी नहीं सकता।
मैं बेचारा ना था; खुश था, मगर अब हाल ऐसा है,
तू ना केह दे तो ना ही है, मना मैं भी नहीं सकता।
बता जो भी इशारा हो, नर्म हो या करारा हो,
आशिक़ हूं मगर हर बार सर, झुका भी नहीं सकता।
–शिव अकेला

