वक्त की ही शह है, वक्त की ही मात है,
है तो सुब्ह उजाले का, भले घनी रात है,
वक्त की ही शह है....।१।
बिगड़ गया जो था बिगड़ना , अब क्या ?
है जो कल आने को, होना उसी को खास है,
                        वक्त की ही शह है....।२।
भरा समंदर भी पड़ा,भला किस काम का,
है इक बून्द गर प्यास को, फिर कुछ बात है,
                         वक्त की ही शह है....।३।
मंजिल की है व्यर्थ चिंता, हो खूबसूरत भले,
है रास्ता में ही सार, ग़र सफर में कोई साथ है,
                         वक्त की ही शह है....।४।