लंबे सफर के बाद, मंजिल के करीब,
कितना मुश्किल होता है ठहर जाना,
सपनों से दूर, हकीकत के करीब,
कितना मुश्किल होता है ठहर जाना,
आदत से परे, किसी इंतिजार के लिए,
कितना मुश्किल होता है ठहर जाना,
सूनी राह में खामोश आवाज के खातिर,
कितना मुश्किल होता है ठहर जाना,
ना मिलने की आस, वादे के खिलाफ,
कितना मुश्किल होता है ठहर जाना।
- शिव 'बयार'

