इश्क़ - ख़्वाब पर अब क्या लिख्या जाए ?
नज़र - निगाह पर अब क्या लिख्या जाए ?
चुन-चुन कर गिरते रहे हैं फूल शज़र से,
मौसम - बहार पर अब क्या लिख्या जाए ?
सूखती जा रही जब स्याही हर दवात की,
जीवन - किताब पर अब क्या लिख्या जाए ?
मेरे हर सवाल का जवाब है नया सवाल,
वाद - विवाद पर अब क्या लिख्या जाए ?
खो दिया जब सब कुछ तेरी इबादत में,
नफा - नुकसान पर अब क्या लिख्या जाए ?
जानिब-ए-मंजिल जब चल पड़ा मुसाफिर,
दिन - रात पर अब क्या लिख्या जाए ?
इश्क़ - ख़्वाब पर अब....!७!

