प्रेम में रहते हुए
जिन्होंने नही जलाई भूल से
चूल्हे पर सेंकती हुईं रोटियां
जिन्होंने नही भूली ठेले पर
खरीदी हुई सब्जियां;
यात्रा पर निकलते हुए
जिन्होंने नही भूली दवाइयां
मोबाइल, चार्जर और कुछ महत्वपूर्ण कागजात
जिन्होंने नहीं भूली
घर, आफिस और वाहनों की चाबियां
अथवा वापस लेना
टिकट खरीदने पर बचे शेष पैसे
निश्चित है प्रेम में रहकर भी
प्रेम में जीना नहीं आया उसे
स्मृति में इसी बहाने —
तुम्हारे बने रहने से बडा़ हित
आखिर! क्या हो सकता था मेरा भला
अब 'भूलना' दुनिया के लिए
अहितकर नहीं रहा।
— शिवम
