मैंने कभी प्रेम को

प्रेम कहा ही नहीं

इसलिए कि मैं नहीं चाहता

बसंत के आने से पहले

पतझड़ का आ जाना

मैं नहीं चाहता

दोहराया जाना

हिरोशिमा और नागासाकी का इतिहास

और मैं कभी नहीं चाहता

जीवन का त्रासद होना

अपितु चाहता हूं

दुनिया की नज़रों से ओट

बीज का अंकुर

और फ़िर अंकुर का

विशालकाय वृक्ष हो जाना।

/ शिवम