•
मां का फोन था
पूछा, बहुत दिन हुआ गए
होली में घर कब आ रहे हो?
कहां कितना दिन हुआ मां!
अभी चार ही महीने तो हुए हैं, मैंने उत्तर दिया
'ये मेरा कलेजा ही जानता है' मां ने
हल्के अंतराल के बाद धीमी आवाज़ में कहा
तब मैं जान पाया
कि मुझे घर से आए
सचमुच काफी दिन हुए।
/ शिवम
