मेरे पड़ोस का कुत्ता
यदि हथेली सूंघता हुआ
मेरी उंगली काट खायेगा
तो मैं भी उसे दो-चार हाथ
मारने का प्रयास करूंगा
मेरे भूंखे होने पर
कोई मेरे आगे से
भोजन की थाली टाल ले
तब मैं भी उसे
मन ही मन गाली दूंगा
यदि कोई मेरी सारी संपत्ति
हड़प ले
तब भी मैं उसे ही
कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगवाऊंगा
ईश्वर को दोषी ठहराते हुए
सज़ा स्वयं काटूंगा
जीवन भर
पर तुम्हें
कुछ भी कहूंगा नहीं।
— शिवम
