जिन्होंने प्रेम की परिभाषाएं
पढ़ी
उन्होंने प्रेम को जाना
जिन्होंने जाना
उन्होंने प्रेम को चाहा
जिन्होंने चाहा
उन्होंने प्रेम को पाया
जिन्होंने पाया
उन्होंने प्रेम को जिया
जिन्होंने जिया
अंततः न वे प्रेम को पा सके
न जान सके
पर कोई तो होगा जो समझेगा
कोई तो होगा जो जानेगा
इस अनचीन्हे अव्यक्त भावों की दशा
और आहिस्ते से
हाथों में थमा देगा
गुलमोहर के फूल
बिखेर देगा सुगंधित मुस्कान
ताकि जीवित रहे हृदय
जीवित रहे प्रेम ।
/शिवम
Read more Earn more Learn more
