हे जग के पालनहार नमन है
तुमको शत शत बार।
हे पिता मै नन्ही जान,
मुझे तुम साहस का वर दो,
मै बाँधाओ से डरु नहीं,
ऐसी शक्ति भर दो।
चाँद सितारे धरती अम्बर सब तेरे ही रुप,
वर्षा बिजली गर्मी जाडा तू ही करता धूप।
मैं भी जगमग करुँ गगन मे,
दीप्ति मान कर दो,
मेरा हो नाम सितारों मे मुझको ऐसा वर दो।
तेरे ही जैसा मेरा भी हो ना कोई पार,
हे जग के पालनहार नमन है
तुमको शत शत बार ।।