अपने दिल को बड़ी मुश्किल से मनाया होगा,
जिस शिल्पी ने तेरे दिल को बनाया होगा।
होगी अफरार उसे और तश्बुर तेरा,
छोड़ कर जब तुझे मेले मे घर आया होगा।
कहाँ से ला के दिया वह तेरी आँखो मे सुरूर,
जरूर वह हजारों मयकदे मिलाया होगा।
तेरी तव्शुम जो जीत लेती है लाखों का दिल,
चाँद तारों से तूने विरासत मे इसे पाया होगा।
उसको मालूम न था कितने हैं चाहने वाले,
उसने तो सिर्फ एक के लिए ही बनाया होगा।
खुदा करें मिले माकूल मुहाफिज तुमको,
शिवम,वह भी तुम्हारे साथ ही आया होगा ।।