ज़माना भूलने न दे, जमाने को भुला देना

जलते दिए को रौशनी में, तुम बुझा देना


कभी जो लड़खड़ा जाए क़दम, चलते हुए तुम्हारे

ज़रा सा आवाज़ दे देना, ज़रा सा मुस्कुरा देना


फिर थाम लूँगा मैं तुझे, एक डोर के जैसे

तू पतंग है, बस मुझे मांझा बना देना


तू पतंग है, बस मुझे मांझा बना देना


तू कहे तो, साथ में उड़ता चलूँ तेरे

तेरा जो जी कहे तो, फिर मुझे तन्हा बना देना


Writer -

Shivendra Jamwal