मैं उड़ चला जिस राह पर

अभी वो राह बाक़ी है 


अभी तो नापी गज भर जमीं

अभी उड़ने को पूरा आसमा बाक़ी है


हौसलों से जीत लूँगा 

मैं सभी को पस्त कर


अभी म्याने जंग में

चमकनी तलवार बाक़ी है


मुश्किलो को थाम कर 

चलते रहें मेरे कदम


गिरकर संभलने का 

अभी तो इम्तिहान बाक़ी है


अभी तो नापी गज भर जमीं

अभी उड़ने को पूरा आसमा बाक़ी है