#RussiaUkrainWar



तुम भी समझे नहीं, हम भी सोचे नहीं......

हमने तुमपर किये हैं जो लाखों सितम

हमने तुमको दिए हैं जनम भर के गम।

तुमने सोचा नहीं, तुमने समझा नहीं

तुमको नातों (नाटो) की यादों ने मारा शनम।

हमभी सोचे नहीं, हमभी समझे नहीं

तुमपे हैं कर दिए अब बमों के जखम ।।


तुमभी झेलो अभी, हमभी खेले अभी

याद भी ना किये तुमको नाते (नाटो) कभी।

जिनके पास हो गए, सबने धोखे दिए

क्या खता थी हमारी बता दो शनम ।।


थे पड़ोसी तुम्हारे जनम भर से हम

क्या थी पीड़ा तुम्हे हमसे कहते शनम

कहते हमसे जो तुम, प्यार से आ शनम

धोखा देते नहीं, उनके जैसे कभी

कोई शिकवा नहीं, ना गिला करते हम

चलते तुमभी मिला के कदम से कदम ।।


पर तुमने सोचा नहीं, तुमने समझा नहीं

कर लिए बैर हमसे तुम्हारी कसम

जा मिले दुश्मनो से हमारी शनम

तुमको नाटो की यादों ने मारा शनम।।


मैं भी करता ही क्या, मैं भी डरता ही था

छोड़ के तुम ना जाओगी मेरी शनम

ऐसा सोचा था मैंने तुम्हारी कसम ।

पर तुमने कोशिश जो की, बेवफाई भी की

मैं समझाता रहा, तुम समझी नहीं

और किये तुमने सीधे दिलों पर जखम

जा मिली दुश्मनों से हमारी शनम ।।


मैं भी सोचा बहुत, मैं भी समझा बहुत

मैंने जख्मो के बदले दिए हैं जखम

सितम के बदले मैंने किए हैं सितम ।

तुमने खेला है जैसे दिलों से मेरे

तुम भी झेलो अभी, मैं भी खेलूँ अभी

माफ़ कर देना हमको हमारी शनम ।।

तुमसे गलती हुई, हम भी गलती किये

तुमने जो जो किये हम भी भर भर दिए

माफ़ करदो जो शिकवे गिले हैं हुए

आओ सोचें सभी साथ मिलके अभी

फिर ना जाना कभी तुम हमारी शनम

तुमभी समझे नहीं, हमभी सोचें नहीं ।।।।

------------------ 'शिवेंद्र गिरि'