"जाना" इस संसार की सबसे खौफ़नाक क्रिया है
एक युवक का गांव छोड़ जाना,
एक बेटे का अपनी माँ को छोड़ जाना,

कई बर्षों के दीर्घ परिश्रम के बाद
एक दोस्त का शहर छोड़ जाना,

परिचित का अजनबी हो जाना,

एक अनजान शहर में उस एक जानी सी किराने की दुकान का बंद हो जाना,

दो प्रेमियों का बिछड़ जाना,
गांव का शहर हो जाना,
सचमें खौफ़नाक है।

खौफ़नाक है पेड़ की अंतिम पत्ती का भी झड़ जाना,

"जाना" इस संसार की सबसे दर्दनाक घटना है।

_______________

~/ शिवेन्द्र

https://shivendrapandey1.blogspot.com/