दिल कब मचल जाए भरोसा नहीं है,
मौसम कब बदल जाए भरोसा नहीं है।
वैसे तो मेरी आंखों में चेहरे कई हैं,
मगर दिल में कौन उतर जाए भरोसा नहीं है।
दिल की लगी से दिल्लगी मत करना कभी,
वक्त कब पलट जाए भरोसा नहीं है।
समंदर के उस पार सुरक्षित ना समझो,
लहर किस तरफ़ आ जाए भरोसा नहीं है।
मत कर अपने तन-बदन पर गुमान "शिवचरण",
कब मिट्टी में मिल जाए भरोसा नहीं है।
-कवि शिवचरण सदाबहार

