धूप हो कि सहर जाने दिया
था इक सवाल पर जाने दिया
अपनी निभा दी मुक्कमल मैंने
बाकी उसपर छोड़कर जाने दिया
यूं तो साथ भले लगते थे हम दोनो
पर शायद यही था मुकद्दर जाने दिया
मैंने दिल को समझाया पर नहीं माना
सो होकर इसे बेखबर जाने दिया
उसकी सारी मुश्किल राहें मुझसे थीं
सो उसने भी मुंह फेरकर जाने दिया
By — Shiv Anand
