ग़ज़ल - तेरे पास आते रहे।


यार! हम नशे में थे जो तेरे पास आते रहे।

धीरे धीरे ही सही मोहब्बत आज़माते रहे।।


क्यूं कहती हो तुम्हें मेरा छूना नहीं पसंद।

मुझे चूमा तो तेरे होंठ घंटो थरथराते रहे।।


मैंने ख़्वाबों में भी तेरा अक़्स पहले देखा।

तेरा हाथ छूटा तो कदम लड़खड़ाते रहे।।


जिन लकीरों में मुझे तेरा नाम नहीं मिला।

उन लकीरों को हम लिखते ही मिटाते रहे।।


सुनो! आंसुओं में दफ़्न इक राज़ बताता हूं।

तुम्हें खोने का डर हम ख़ुद में छुपाते रहे।।