माहवारी


ये माहवारी कोई भ्रम नहीं है,

वो लड़की है इसमें कोई शर्म नहीं है ,

और हम ,उन मासिक धर्म पर उंगली उठाए,

ये हमारा धर्म नहीं है।।


1) की कक्षा सात का प्रथम दिवस उसको याद आता था,

कि कई प्रयत्नों के बाद उसने अपना बैग लगाया था,

अश्रु वर्षा के मध्य , उसने मां को जब पुकारा था ,

कुछ हिचक कर, उसने फिर कुछ ना बताया था।।


प्रथम दिवस का सूर्य , ढलने को उतर रहा था ,

पर उसकी पीड़ा का उदय तो अब हो रहा था।

मुरझाए हुए चेहरे के साथ, उसने घर में प्रवेश किया ही था,

की मां को देख , अश्रु बांध टूट गया था।।


ये माहवारी कोई भ्रम नहीं है,

वो लड़की है इसमें कोई शर्म नहीं है ,

और हम ,

उन मासिक धर्म पर उंगली उठाए,

ये हमारा धर्म नहीं है।।


2) वो 12वें साल कुर्ते के पीछे,

एक दाग का डर लगने लगता था।

असहजता और मरोड़ का भूचाल सा आ जाता था ,

जांघ, पेट और आंत में पीड़ा का समंदर उफना जाता था ,

लेकिन तब भी , सिसकियों में उसको पूरी रात गुजारना आता था।।


खून के उन चंद दागों ने कितना डराया था ,

पांच दिवसीय झंझट ने कितना रुलाया था ,

उस पहले दर्द को उसने, मां को जब बताया था ।

सांत्वना में उसने , मां से एक प्यार भरा आलिंगन पाया था।।


ये माहवारी कोई भ्रम नहीं है,

वो लड़की है इसमें कोई शर्म नहीं है ,

और हम ,उन मासिक धर्म पर उंगली उठाए,

ये हमारा धर्म नहीं है।।


3). उन नवरात्रि में ,मां के नाम का उपवास उसने रखा था ।

पर शाम होते ही मां ने उसे मंदिर में प्रवेश करने से रोका था।।

यह देख कर एक प्रश्न सा उठ जाता था,

कि क्या उन देवियों के महीना नहीं आता था।।


यह सुनकर कामाख्या मंदिर का दृश्य उभर जाता था ,

जहां मत्था टेकने हजारों का झुंड जाता था,

तब तो कोई ना विरोध जताता था ,

भरभर प्रसाद , माथे से लगा,

तब तू खा जाता था।।


ये माहवारी कोई भ्रम नहीं है,

वो लड़की है इसमें कोई शर्म नहीं है ,

और हम ,

उन मासिक धर्म पर उंगली उठाए,

ये हमारा धर्म नहीं है।।


4). की दुकान पर जाकर ,

कुछ फुसफुसाकर, उसने एक नाम पुकारा था,

उत्तर! , एक काली झिल्ली में,

विस्पर के रूप में पाया था।।

कि कुछ हिचक कर, कुछ घबराकर ,

प्रयोग में उसे लाया था,

काफी रगड़ो से उसने ,

जिस्म अपना लाल करवाया था।।


इन रगड़ो का प्रतिउत्तर,

उसके शरीर पर नजर आता था,

हर दर्द का जवाब ,

उसको हंस कर देना आता था।।

तभी ,

ये माहवारी वंशो के निर्माण की धारा सा बन जाता था,

और ये ना आए तो,

एक डर की अनुभूति करवा जाता था।।


ये माहवारी कोई भ्रम नहीं है,

वो लड़की है इसमें कोई शर्म नहीं है ,

और हम ,

उन मासिक धर्म पर उंगली उठाए,

ये हमारा धर्म नहीं है।।


5) की साल दर साल, कई तज़ो का घूंट उसने पिया था

उसके सयानी हो जाने पर भी,

अभी घटना कुछ अकल्पित था,

शादी का दिवस कुछ पास था,

अंदर डर ना कुछ अाम था।।


उस रात अगवानी में, माहवारी का साथ था ।

यह तो डर था, खंजर तो अब लगना था ।।

सुहाग की रात में , उसे हमबिस्तर होना था।

रेगिस्तान में असली सूखा तो अब पड़ना था ,

इस दर्द के दरिया को ,उसे अकेले ही पार करना था।।


ये माहवारी कोई भ्रम नहीं है,

वो लड़की है इसमें कोई शर्म नहीं है ,

और हम ,

उन मासिक धर्म पर उंगली उठाए,

ये हमारा धर्म नहीं है।।


6). की परीक्षा की घड़ी को ,अब आना ही था।

बरसों से होते इंतजार को,

अब पूरा होना था।।

हर दर्द का उपहार ,

गर्भ में पल ना था।

"स्त्री से मां बनने का सुख",

अब उसे जीना ही था।।


उस भगवान ने उसे नारी के जिस्म से सजाया था,

तो ये माहवारी का कड़वा सत्य उपहार समेत भिजवाया था ।

कि अब उस उर्वर भूमि को ,

बंजर बन जाना था ।

उम्र के इस पड़ाव पर ,

अब साथ छूट जाना था ।


कि अब उसमें, देवी का हर अक्स नजर आता था।

नियमों का पालन करना तो ,

वह 'सुख रोग' उसे सिखाता था।।


ये माहवारी कोई भ्रम नहीं है,

वो लड़की है इसमें कोई शर्म नहीं है ,

और हम ,

उन मासिक धर्म पर उंगली उठाए,

ये हमारा धर्म नहीं है।।

- Shivank Srivastava ‘shyamal'