कविता -“वो और मैं”
मंज़िल वो, राह मैं। चांद वो, स्याह मैं।।
बरस वो ,माह मैं। ग़ज़ल वो, वाह मैं।।
जड़ वो, गयाह मैं। प्रकाश वो, सताह मैं।।
जीत वो, सलाह मैं। पर्वत वो, फताह मैं।।
हुस्न वो, निकाह मैं। ख़त वो, पनाह मैं।।
आगोश वो, आह मैं। घाव वो, कराह मैं।।
हुक़्म वो, सिपाह मैं। काम वो, तनख़्वाह मैं।।
झूठ वो, गुमराह मैं। सच वो, अफ़वाह मैं।।
नज़र वो, तबाह मैं। इश्क़ वो, चाह मैं।।
जुर्म वो, गुनाह मैं। वकील वो, गवाह मैं।।
तड़प वो, परवाह मैं। ओझल वो, बे-राह मैं।।
रात वो, सबाह मैं। शोर वो, इश्तिबाह मैं।।
यक़ीं वो, इलाह मैं। हसीं वो, वल्लाह मैं।।
फ़कीर वो, दरग़ाह मैं। सुकून वो, हमराह मैं।।
-शिवांक श्रीवास्तव ‘श्यामल’(लखनऊ)

