हो गर जेल तुम्हारी तो मैं, आ-जीवन कैदी बन जाऊं।
यमुना बन तुझमें मिल कर मैं पावन संगम कहलाऊं।।
तुम हल्दी की रसम बनो मैं बनजाऊं मेंहदी की शाम।
रंगकर तेरे नाज़ुक हाथों को मैं मन ही मन इठलाऊं।।
गर्मी बीती, सर्दी बीती, और बीत गए, ढेरों मधु मास।
बिन तेरे मुझ पर क्या बीता मैं तुमको क्या बतलाऊं।।
रात-चांदनी बरखा-बादल शाम-सुनहरी मनहर सावन।
तुमको हर पल प्यार करूं फ़िर भी पल पल पगलाऊं।।
इक घर बनालूं वादी में मैं जिसके पीछे हो पहाड़ कई।
उस जंगल में तुझ संग रहकर मैं ख़ुशियों से भरजाऊं।।
इक मुस्कान तेरी है सबपर भारी ऊपर से काली बिंदी।
नज़र ना लगने दूं मैं तुझको जब कसकर गले लगाऊं।।
- शिवांक श्रीवास्तव ‘श्यामल’

