हम फिर मिलेंगे,

यहां नहीं, सायद वहां,

जहां की दुनिया,

सांसारिक संस्कार से परे,

ईश्वरीय संस्कार में विलीन है,

जब पूरी हो जाएगी

माया का सब खेल तो,

नदी के उस पार,

अलग दुनिया में चलेंगे

तब हम फिर मिलेंगे।



ठीक है जो रोशनी नहीं है,

कम से कम अंधेरे में,

हमारी भावनाएं छुप रही हैं,

क्या जवाब देते हम,

इन इज्जतदारों को,

समाज के इन,

ढोंगी पहरेदारों को,

इंतजार कर लो,

कुछ और दिन,

फिर वहां हम,

अपनी हसरत सिलेंगे,

तब हम फिर मिलेंगे।



एक स्वांग रचा गया है,

इस भौतिक दुनिया में,

समाज की झूठी इज्जत,

सच्चे प्रेम पर भारी है,

समाज का प्रत्येक कल्पना,

परिस्थितियों में द्विआधारी है,

रूठो मत, टूटो मत यहां,

प्रतिक्षा करो उस दिन की,

जब समस्त तारें,

बड़े करीब दिखेंगे,

तब हम फिर मिलेंगे।