बरस चुका है, गरज चुका है,
सब कुछ अपना वार चुका है।
जो सागर से बूंद उठाया,
सब धरती पर झार चुका है।
सारे बादल चले गए हैं,
गरज बरस अपना पानी।
यह अंबर में बचा हुआ है,
खो कर अपना सब पानी।
देख रहे हो मटमैला सा,
झुका हुआ जो निर्बल है
यह कुआर के बरखा का,
एक पीछे छूटा बादल है।
