चिडियाँ चू-चू करती है, एक बात सबसे कहती है |

हरा भारा था गाँव मेरा , चलती थी शीतल हवा यहाँ,

फूलो की महक थी , पेड़ की छाया थी यहाँ,

सोने सा खेत था, लहराती थी फँसले यहाँ,

चाँदी सा पानी था, बहती थी नदियाँ यहाँ,

नीला सा अम्बर था, उरती थी मैं यहाँ,

प्यारा सा घोंसला था, रहती थी मैं यहाँ,

सुंदर सा बागीचा था, चुगती थी दाना मैं यहाँ

ची-चिहाती हूँ सुबह , उगता है जब सूर्य यहाँ,

चिडियाँ चूचू करती है, एक बात सबसे कहती है|


चिडियाँ चूचू करती है , एक बात सबसे कहती है|

शहर बन गया गाँव मेरा, प्रदुषित हो गई हवा यहाँ

गंदे नालों की बदबू है, Factory का धुंआ है यहाँ,

बंजर ज़मीन है, बिजली के खम्बें है यहाँ ,

मैला सा पानी है, सुखी नदियाँ है यहाँ,

काले बादल है, सूना है आसमान यहाँ,

उजर गया घर मेरा रहती थी मैं जहाँ,

बागीचा नहीं है , चुगती थी दाना मैं जहाँ,

लुप्त हो रही मेरी प्रराजाती , अब नहीं कोई मेरा साथी,

बड रहा प्रदुषण यहाँ, खत्म हो रहा वातार्वण यहाँ,

current मारती तारे यहाँ, भूल जाती मैं घर यहाँ,

चिडियाँ चू चू करती है, एक बात सबसे कहती है|