सदियों से सब कुछ सहती आयी थी
शायद इसीलिए वो अबला कहलायी थी
कभी पिता तो कभी पति के साये में जीती आयी थी
शायद इसलिए वो कमजोर भी कहलायी थी
मगर सदियों बाद बहुत कुछ है बदला आज
किसी ने उसकी आखें भी अब खुलवायी थी
ना कमज़ोर थी, ना अबला थी
महज एक गलतफहमी का शिकार होती आयी थी
अब आखें भी उसकी ख्वाब देखती है
किसी के साये में नहीं वो बराबरी से जीती है

