चलो आओ एक दिन खुलकर सासं लेते हैं

इस जहाँ को छोड़ वादियों में जहाँ बनाते हैं

चलो आओ डुबते हुए सपनों को तेरना सीखाते है

आसमां को देखकर उडने का होसला जगाते है

चलो आओ जिंदगी से मोत तक सफर साथ साथ तय करतेहैं

जब अलविदा कहना पडे जिंदगी को,

तब के लिए होठों पर मुस्कान लिए रखते हैं

चलो आओ एक दूसरे का सहारा बनते हैं

इस जिन्दगी को हंसी फिर से बनाते हैं

चलो आओ एक दिन खुलकर सांस लेते हैं