आजादी का दिन है आया

सब ने मिलकर जश्न मनाया

नई नई सोगात लिए

जेसे नया समय हो आया

खुली आँखों से देखा सपना

स्वच्छ भारत हो अपना

विविधताओं से भरा ये देश

जेसे अनेकों मनके माला एक

विश्व में अपना परचम लहराए

हर क्षेत्र में अव्वल आए

उम्मीदों का सावन है आया

सब आखों में सपने सजाए

आजादी का दिन है आया

सबकी आखों में सपने सजाए



शिवानी