ख्वाबो के साये में जीये जा रहे हैं,

हकीकत से ना वाकिफ होने की गुजारिश में|

मुस्कुराहटों की चादर ओडे जीये जा रहे हैं,

गमों के सेलाब को छुपाने की कोशिश में|

कुछ पाने की कोशिश में जीये जा रहे हैं,

जो ना मिल सके उसकी तमन्ना में|

लिखकर अपने जज्बातों को बयां किये जा रहे हैं,

कभी अश्क़ बन यह बहुत ना जाए इसी डर में

बस .....................हम जीये जा रहे हैं||