राम सांप्रदायिकता का नहीं समन्वय का नाम है;
मात्र एक रंग भर उनकी पहचान नहीं, क्योंकि
मानस में लिखा है "हरि" अनंत, "हरि" कथा अनंता!
जिसने केवट और शबरी में भेद न किया,
और प्रजा के लिए सीता को त्याग दिया;
उसके राज्य में मतांधता का क्या काम है?
अयोध्या कोई दल नहीं एक धाम है!