अव्यक्त प्रेम का सार है, पिता प्यार है!

आंसू नहीं देखे मैंने उनकी आंखों में...

पहले सख्त लगते थे, अब लगता है कितने लाचार हैं,

पिता प्यार है।

डांट भर से डर जाते थे, अब उनका चुप रहना खलता है,

वो आज तक समझाते हैं  "बेटा मेहनत का फल जरूर मिलता है!"

जताते नहीं ज्यादा, पिता का कुछ ऐसा किरदार है!

हर फरमाइश पूरी करने के लिए जो जिम्मेदार है,

वो पिता प्यार है!

हमसे नहीं कहते, लोगों से कहते हैं, "मुझे अपने बच्चों पर नाज़ है!"

इस रिश्ते में मर्यादा और लिहाज़ है।

अब बस उनकी शाबाशी वाली थपकी का इंतज़ार है, 

एक बच्चे का दार ओ मदार है, पिता प्यार है!