कभी  छत बनते  हैं, कभी  पहचान बन जाते हैं;

हाँ! ये लोग थोड़ा कम मुस्कुराते हैं,

पूरा न्यूज़ पेपर चाट जाते हैं, और

सारे न्यूज़ चैनल सुन जाते हैं!

जो भूल से छूट जाये कंकड़ कोई  चावल में,

वो हमेशा इन्हीं के दांतों तले आते हैं;

जनाब अपने गुस्से के लिए जाने जाते हैं,

"मेरे लिए लाने की क्या जरूरत थी " कहकर,

अगले दिन मेरी ही लाई शर्ट पहनकर कमरे के बाहर आते हैं!

जब मम्मी गुस्से में कहती "बिल्कुल अपने बाप पर गई है"

तो ये मंद मंद मुस्काते हैं।

बेटों को डांटते समय सोचते नहीं,

और बेटियों की डांट ख़ामोशी से सुन जाते हैं।

जो बच्चों को पढ़ाते हैं, लिखाते हैं;

उन्हें  कामयाब बनाते हैं,

जो परिवार के लिए कमाते हैं

और अपने बच्चों से हार कर जीत जाते हैं!

ये जो मजबूत कंधे बनाए हैं ना इश्वर ने,

ये बहुत कम सराहे जाते हैं;

फिर भी ये पिता का किरदार बख़ूबी निभाते हैं!