जन्नत है माँ की गोद मैंने भी माना मगर मेरे पिता के साये में अंधेरी रात कट जाती है, मुझे नई जगह नींद नहीं आती है...

उन बाहों के तकिये और सीने की गर्मी में सुकून था इतना कि हर जगह उनकी खलन मेहसूस हो जाती है, मुझे नई जगह नींद नहीं आती है...

हर रात मेरे लिए अपने बगल में जगह रखना ये सोचकर कि मेरी शैतान बेटी रोज़ अपने पापा के पास भागी चली आती है, सच्ची पापा मुझे नई जगह नींद नहीं आती है...

रात कट जाती है, आंखें थक जाती हैं, साल भर होने को आया मगर इस अजनबी शहर में आपकी मीठी सी याद सताती है, मुझे नई जगह नींद नहीं आती है...

आज भी घर आने पर आपका गले लगा लेना और वापसी में आंखे चुरा लेना, शायद हम दोनों की हिम्मत जवाब दे जाती है, पापा, मुझे नई जगह नींद नहीं आती है...!