-:तेरी याद:-
तू वो फूल है जो मुर्झा नहीं सकती,
तेरी महक यूँही जा नहीं सकती,
एहसास दिलाती हो हर जगह होने का तुम,
हर कली में तेरी महक आ नहीं सकती।
बरसात के मौसम में अपना एहसास तू दिलाती है,
दो पल की दूरी भी तन्हाइयों का आलम लाती है,
हर बूंद में तेरी सूरत नज़र आती है,
तू यूँही चली तो गयी पर तेरी याद अभी भी सताती है।
तुम बिन मैं अधूरा रह जाऊँगा,
बातों ही बातों में सब कुछ कह जाऊँगा,
यूँ तो अब मैंने जीने की चाहत छोड़ दी है,
क्योंकि तेरे बिन एक पल भी ना जी पाऊँगा।
-: शिवम् मिश्रा एवं तंज़ीम खान

