मैं उस शख़्स को होना
चाहता हूँ,
जिसका मैं कभी हो
नहीं सकता।
उस ज़ंजीर से बाँधना
है ख़ुद को,
जिसको मैं कभी छू
नहीं सकता।
जी भर के देखना है
उस शख़्स को,
जिसे आँखें मिलाकर
देख नहीं सकता।
भरना है उसको बाँहों में,
जिसको मैं
कभी पा नहीं सकता।
उसकी आदतें अपनानी
हैं सारी,
जिसकी बातें मैं कभी
भूल नहीं सकता।
उसको हँसते देखना
चाहता हूँ मैं,
जिसको उदास मैं देख
नहीं सकता।
आख़िरी बार...
मैं उस शख़्स को होना
चाहता हूँ,
जिसका मैं कभी हो
नहीं सकता।
— शिवम

